Ticker

6/recent/ticker-posts

एक बूंद रक्त, कई जिंदगियां सुरक्षित

मोहम्मद सईद

शहडोल 12 मार्च। मानव सेवा को समर्पित भाव के साथ शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज में गत दिवस एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और पैरामेडिकल कॉलेज के स्टॉफ ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में 30 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। इस अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. डी. के. द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि खून के रिश्तो को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी रगो में बहते खून की कुछ बूंदो को दान करके आप ऐसे अनजाने लोगों से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते है जो अपनी जिंदगी में जीवन के संघर्ष के समय आपके द्वारा मिले इस तोहफे के दम पर नया जीवन पाकर उम्र भर आपके ऋणी रहेगें। उनके दिल से निकली दुआ आपके जीवन में नए प्रकाश का संचार करेगी। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। 

जिला अस्पताल शहडोल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अब्दुल शमीम ने छात्र/छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रक्तदान का महत्त्व जीवनदान से कम नही है । परन्तु आज भी हमारे समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां है। उन्होंने कहा कि जबकि सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की हो वह रक्तदान कर सकता है। 

रक्तदान शिविर में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. रुद्र द्विवेदी, नर्सिंग प्रभारी मंगला श्रीवास, प्रबंध निदेशक रजनीश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, डॉ. अनिल बर्मन, डॉ. विवेक चक्रवर्ती, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, शरद नामदेव, ओम नारायण राठौर इत्यादि स्टॉफ उपस्थित रहे। शिविर में संस्था के स्टॉफ डॉ. अनिल वर्मन, ओम नारायण राठौर, नैना कोल, पारस सोंधिया तथा छात्रों में से रीता शर्मा, शुभम पटेल, ओम सिंह, हिमांशु प्रजापति, शिवशंकर पनिका, प्रकाश बैगा, सुमित बर्मन, श्रुति पाठक, प्रतिमा देवी, पप्पी प्रजापति, रजनी बैगा, महक गुप्ता, पूनम अहिरवार, दुर्गेश केवट, अर्पित सिंह, पारस केवट, सुदीपा सिंह आदि छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की टीम और प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी में सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई।


Post a Comment

0 Comments