Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रावासों में रिक्त सीटों में ऑनलाईन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

शहडोल 12 मार्च। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में कस्तूरबा गांधी बालिका विदयालय एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालक/बालिका छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से पूर्ण कीजानी है। ऑनलाईन आवेदन अभिभावक / पालक / विदयार्थी द्वारा नजदीकी कियोस्क केन्द्र से स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://educationportal3.in के माध्यम से भर सकते हैं तथा फार्म भरने में यदि कोई समस्या आती है तो आवेदन वार्डन के सहयोग से भरा जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट के माध्यम से प्रथम चरण ऑन लाईन आवेदन फार्म भरने की की तिथि 10 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी। प्रथम चरण के उपरांत रिक्त सीटों के लिए बालक/बालिकाओं हेतु द्वितीय चरण ऑनलाईन आवेदन तिथि 6 अप्रैल से 10 जून 2026 तक रहेगी।

जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक अमरनाथ सिंह बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विदयालय में प्रवेश कक्षा 6 से 8 की बालिका को कस्तूरबा गांधी बालिका विदयालय (टाइप 1) में प्रवेश दिया जायेगा। कक्षा 6 से 12 की बालिका को कस्तूरबा गांधी बालिका विदयालय (टाईप III) में प्रवेश दिया जायेगा। ऐसी बसाहटें जहां 03 कि०मी० की परिधि में शासकीय माध्यमिक विदयालय एवं 5 कि०मी० की परिधि में शासकीय हाई स्कूल एवं 07 कि०मी० की परिधि में हायर सेकेण्डरी स्कूल नहीं है ऐसे छात्र / छात्राओं के ग्राम में शाला न होने के कारण पढाई छोड दी है। अनुसूचित जाति जनजाति कीऐसी आश्रम शालाएं जो प्राथमिक स्तर की है तथा विकासखण्डों में माध्यमिक स्तर की आश्रम शाला नहीं है उन आश्रम शालाओं की 5वीं में पास होने वाली बालिकाओं को कक्षा 6वी में प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसी बालिकाओं जिनके ग्राम में माध्यमिक शाला नहीं है तथा उनके द्वारा अन्य ग्राम की शाला में प्रवेश लिया गया है तथा मापदण्ड अनुसार छात्रावास में प्रवेश की पात्रता रखती है को प्रवेश दिया जा सकेगा संबंधित बालिका को छात्रावास वाली माध्यमिक शाला में प्रवेश के लिए पूर्व शाला की टी०सी० अंकसूची, आधार, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र प्रोफाईल पासपोर्ट फोटो, एपीएल / बीपीएल कार्ड और मूलनिवासी प्रस्तुत करना होगा।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वालिका छात्रावास में प्रवेश (कक्षा 6 से 8वी की बालिकाओं हेतु ऐसी बसाहटें जहां 3 कि०मी० की परिधि में माध्यमिक विदयालय सुविधा उपलब्ध नहीं है कि बालिकाओं को जो कि किसी भी कक्षा में प्रवेश की पात्रता रखती हो उन्हें आवासीय विदयालय में प्रवेश दिलाया जायेगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति की ऐसी आश्रम शालायेंजो प्राथमिक स्तर की है तथा विकासखण्डों में माध्यमिक स्तर की आश्रम शाला नहीं है उन आश्रम शालाओं की 5वीं में पास होने वाली बालिकाओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जा सकेगा। ऐसी बालिकाओं जिनके ग्राम में माध्यमिक शाला नहीं है। तथा उनके द्वारा अन्य ग्राम की शाला में प्रवेश लिया गया है तथा मापदण्ड अनुसार छात्रावास में प्रवेश की पात्रता रखती है। को प्रवेश दिया जा सकेगा संबंधित बालिका को छात्रावास वाली माध्यमिक शाला में प्रवेश के लिए पूर्व शाला की टी०सी० अंकसूची, आधार, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र, प्रोफाईल, पासपोर्ट फोटो, एपीएल / बीपीएल कार्ड और मूल निवासी प्रस्तुत करना होगा।

इन बालकों को मिलेगा प्रवेश

नेताजी सुभाष चन्द्र वोस वालक छात्रावास में प्रवेश शाला अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों के लिए उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में दर्ज करवाकर विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से कक्षा अनुसार दक्षताएं विकसित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोडे जाने हेतु विशेष रूप से ऐसे बच्चे जो रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड के प्लेट फार्म पर रहने वाले, पन्नी बीनने वाले, पलायन करने वाले परिवारों के बच्चे अथवा घर से भागे हुये, विमुक्त एवं प्रीमीटिव ट्राईवल परिवार के बच्चे, वन ग्राम पटटा  परिवार के बच्चें को आवासीय सुविधा प्रदान कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोडकर प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराई जायेगी। जिला परियोजना समन्वयक अमरनाथ सिंह द्वारा कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार 2026-27 का शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। बालिकाओं एवं बालकों के प्रवेश की ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से परदर्शी तरीके से प्रवेश दिलाने हेतु ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली को विकसित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments