Ticker

6/recent/ticker-posts

होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान

मोहम्मद सईद

शहडोल 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब शहडोल डायमंड द्वारा शक्ति संकुल छतवई में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के समर्पण, उनकी सामाजिक भूमिका और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर होली मिलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीनेस क्लब की सदस्यों ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में लीनेस क्लब शहडोल डायमंड की अध्यक्ष लीनस मेघा गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। लीनेस क्लब की सदस्यों ने  उपस्थित सभी महिलाओं को टिफिन, पानी की बोतल, पेन, पैड के साथ-साथ खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भी वितरित की। 

यह रहीं उपस्थित

इस अवसर पर सचिव लीनस डॉ. निकिता सोनी, कोषाध्यक्ष लीनस ऋतु लखोटिया, चार्टर्ड वाइस प्रेसिडेंट लीनस रिंकी दुबे, लीनस पुष्पा द्विवेदी, लीनस पूजा मेहंदी दत्ता, लीनस पूजा दुबे, लीनस माया सोनी, लीनस प्रिया गुप्ता, लीनस वंदना गुप्ता, लीनस अंजली उदानिया, लीनस प्रियंका गौतम, लीनस आकांक्षा पाण्डे, लीनस उर्मिला पाण्डे सहित क्लब की अन्य सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


Post a Comment

0 Comments