शहडोल 23 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग की गोहपारू परियोजना द्वारा पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया गया। 22 अप्रैल को परियोजना अंतर्गत ग्राम पोडी के आंगनबाड़ी केंद्र में थीम मजबूत आंगनवाडियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय की महिलाओं/अभिभावकों को पोषण के संबंध में समझाइस दी गई तथा जनसमुदाय से प्राप्त पोषण बैक अंतर्गत पोषण किट वितरण की जानकारी ली गई। आंगनवाडी केन्द्र रतहर में भी पोषण अभियान कार्यक्रम किया गया जिसमें कुपोषित बच्चों को जनसमुदाय से प्राप्त पोषण बैक अंतर्गत पोषण किट वितरण की जानकारी ली गई तथा उपयोग करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी गोहपारू श्रीमती सतवंत कौर हूरा, पर्यवेक्षक श्रीमती शबनम बेगम, श्रीमती पूनम गुरू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे, महिलाऐं, पुरूष उपस्थित रहे।

0 Comments