Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेता अजय सिंह के दौरे को देख कार्यकर्ताओं में हर्ष


शहडोल 22 अप्रैल। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के कद्दावर नेता व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होने शहडोल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कोयलांचल नगरी धनपुरी और बुढ़ार के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं में भी हर्ष व्याप्त है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया सुबह साढ़े 9 बजे नगर पालिका परिषद धनपुरी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमान खंडेलवाल के निवास पहुंचेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमान खंडेलवाल व कांग्रेस नेताओं द्वारा यहां अजय सिंह राहुल भैया का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। श्री सिंह यहां हनुमान खंडेलवाल के परिजनों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व कोतमा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बलमीत सिंह खनूजा चिंटू के निवास पहुंचेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह का यहां कांग्रेस नेता बलमीत सिंह खनूजा व अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा। श्री सिंह यहां बलमीत सिंह खनूजा के परिजनों के साथ ही कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहां से श्री सिंह शहडोल प्रस्थान करेंगे।


कांग्रेस नेता हनुमान खंडेलवाल और बलमीत सिंह खनूजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया का आत्मीय स्वागत करें।

Post a Comment

0 Comments