मोहम्मद सईद
शहडोल 23 अप्रैल। सतत विकास और जन कल्याण को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की शासन द्वारा अनुमोदित सतत विकास और जन कल्याण को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना उपलब्ध है, जिसमें 75000 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश वाली यह परियोजना हर महीने 300 यूनिट तक मुक्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखती है ।
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना केवल बिजली बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक संकल्प है। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर घर की छत को एक पावर स्टेशन में बदलना है। इससे न केवल आम नागरिकों को 300 यूनिट तक मुक्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे अपनी अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर आय का एक नया स्रोत भी बना पाएंगे। सोलर पैनल की स्थापना में गुणवत्ता सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना और केवल सिस्टम लगाना नही है, अपितु लोगों को इसके लाभ और रखरखाव के प्रति जागरूक भी कराना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवल तकनीकी ज्ञान लेना नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं हेतु सेवा का भाव है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि उक्त योजना न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे है, बल्कि पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रभावित कर रहा है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में टाटा पॉवर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीटयूट के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार देवराय, विकास कुमार शुक्ला एवं विकम गुप्ता द्वारा जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर एवं डिण्डौरी वृत्त के नामांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


0 Comments