Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्राओं से संवाद कर महिला सशक्तिकरण पर दिया बल


मोहम्मद सईद

शहडोल 24 अप्रैल। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT-RGPV) शहडोल में शुक्रवार को 'नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन' समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कर्मनिष्ठा फाउंडेशन एवं अर्णव पब्लिकेशन की संस्थापक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी और इनर व्हील विराट क्लब की सचिव श्रीमती ज्योतिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा और साहित्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और सामाजिक सेवा के प्रकल्पों को साझा किया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. पंकज जैन ने अतिथियों का शब्द-पुष्पों से अभिनंदन करते हुए कहा कि डॉ. प्रियंका त्रिपाठी का कर्मठ व्यक्तित्व और श्रीमती ज्योतिका श्रीवास्तव की सेवा भावना हमारे विद्यार्थियों के लिए जीवंत प्रेरणा हैं। एक संस्थान के रूप में हम केवल इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जहाँ नारी शक्ति का सम्मान सर्वोपरि हो। इन  विभूतियों की उपस्थिति ने हमारे परिसर को नई ऊर्जा से भर दिया है। डॉ. जैन ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का पैमाना उस देश की महिलाओं की स्थिति से मापा जाता है और आज की  महिलाएँ उस प्रगति की मशाल हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

इन्हें सम्मानित किया गया 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था की ओर से अंतिम वर्ष की छात्रा संगीता राय और सना फातिमा को उनके अकादमिक खेल संस्कार्तिक व अनुशासन के लिये बेस्ट स्टूडेंट क़े पुरुस्कार सें सम्मानित किया गया। संस्था की सहायक प्राध्यापक श्रीमती निकहत खान क़ो बेस्ट प्राध्यापक के सम्मान से नावाजा गया। अंत में संस्थान की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पी एल वर्मा, आशीष खरे, अमिताप मिश्रा, नीला दवे, वैशाली श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments