मोहम्मद सईद
शहडोल। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रसन्नता की खबर यह है, कि आईपीएल की तर्ज पर यहां भी रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस रात्रि कालीन मौलाना आजाद टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1 का रंगारंग शुभारंभ बुधवार शाम 7:30 बजे आकाशवाणी के पास, शहंशाह आश्रम स्कूल के सामने सोहागपुर में होने जा रहा है। आयोजको ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति से जड़े जमील खान, सुफियान खान और सैफुल्लाह खान ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 71 हजार रुपए, उप विजेता टीम को 41 हजार रुपए और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 5 हजार एक सौ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस तरह से खेले जाएंगे मैच
नियम व शर्तों के संबंध में उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट 10-10 ओवर का खेला जाएगा और फाइनल मैच 12 ओवर का होगा। मैच हरी (टेनिस) बॉल से खेला जाएगा। LBW को छोड़कर BCCI के सभी नियम लागू रहेंगे। सभी खिलाडियों को ड्रेस (यूनिफॉर्म) में होना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि अंपायर एवं कमेटी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा तथा किसी भी विवाद की स्थिति में टीम/खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान में पहुंचकर खेल का आनंद उठाने की अपील की है।


0 Comments