Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा का नया आयाम, दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था स्कॉलर एकेडमी अब शहडोल में भी

मोहम्मद सईद
शहडोल। इस आदिवासी अंचल शहडोल संभाग के युवाओं का अब डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना होगा साकार, क्योंकि दिल्ली से संचालित प्रसिद्ध शिक्षण संस्था स्कॉलर एकेडमी का अब शहडोल में भी शुभारंभ हो गया है। 
बाण गंगा रोड एस एस मोटर्स कैम्पस शहडोल में संचालित स्कॉलर एकेडमी ब्रांच की डॉयरेक्टर डॉ. नम्रता पटेल ने बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों की टीम और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के साथ संस्था विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


डॉयरेक्टर डॉ. नम्रता पटेल ने बताया कि संस्था में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं नीट, आई आई टी व जी की उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट क्लास, विशेष मोटिवेशन सेशन एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें।

यह सुविधा है उपलब्ध 

संस्था में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट प्रोजेक्टर क्लास, आधुनिक लैब सुविधा, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित टेस्ट एवं डाउट सेशन, हॉस्टल सुविधा उपलब्ध, बच्चों के लिए बस सुविधा उपलब्ध, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य-बजाज

स्कॉलर एकेडमी के फाउंडर सुधांशु बजाज ने शहडोल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहडोल जैसे उभरते शहर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि यहाँ के बच्चे भी बड़े शहरों जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करें और अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि स्कॉलर एकेडमी सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments