मोहम्मद सईद
शहडोल 20 जुलाई। नन्हे बच्चों को आधुनिक और आनंददायक माहौल में प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट जूडस क्रिश्चियन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल सिंहपुर रोड शहडोल के परिसर में सर्व सुविधायुक्त कक्ष में नए नर्सरी प्ले स्कूल की शुरुआत की गई है। यहां तीन वर्ष तक के बच्चे खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस नर्सरी प्ले स्कूल में इस वक्त प्रवेश प्रारंभ है।
सेंट जूडस क्रिश्चियन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल सिंहपुर रोड शहडोल के परिसर में शुरू हुए इस
नर्सरी प्ले स्कूल में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरा कक्ष वातानुकूलित (एसी) है, जिससे बच्चों को हर मौसम में आरामदायक वातावरण मिलेगा। प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से बच्चों को ऑडियो-वीडियो सामग्री के जरिए रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा।
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूल में विभिन्न प्रकार के आकर्षक खिलौनों की व्यवस्था के साथ ही बच्चों में जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता विकसित करने के लिए विशेष पेट्स कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां वे सुरक्षित वातावरण में पालतू जीवों के बारे में जान सकेंगे।
सेंट जूडस क्रिश्चियन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती डेजी एबनेजर ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। इसी उद्देश्य से आधुनिक संसाधनों और खेल आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाया गया है, ताकि बच्चे बिना किसी दबाव के सीखने की प्रक्रिया का आनंद ले सकें।
सेंट जूडस क्रिश्चियन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल अपनी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्व से ही पहचाना जाता रहा है। सर्व सुविधा युक्त विशालकाय भवन में कक्षा नवमी से 12वीं तक संचालित इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। छात्र-छात्राओं के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पूरे स्कूल भवन में सीसीटीवी कैमरा लगा है और भवन चारों ओर से चहारदिवारी से घिरा है। इस स्कूल में भी इन दिनों प्रवेश चल रहा है। स्कूल में समय-समय पर सांस्कृतिक, बौद्धिक और खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। खेल में भी इस स्कूल के छात्र पीछे नहीं हैं। राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आर्यन मिश्रा का चयन हुआ है जो यहां के लिए गर्व की बात है।
मान्यता साहू की प्रदेश में पांचवी रैंक
यहां की छात्रा मान्यता साहू ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में पांचवी रैंक हासिल की है। उन्होंने शहडोल जिले में भी टॉप किया है। इसके साथ ही स्कूल के ही कक्षा 12 वीं के छात्र अभिलाष पटेल, समरीन फातिमा, नित्या शुक्ला, शांभवी तिवारी और लायबा नूर खान ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। इसी तरह कक्षा दसवीं की छात्रा भावना सिंह तोमर, आलिया बेगम, गुनगुन उपाध्याय, श्लोक सिंह चौहान और आयुष कुमार यादव ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है।
सेंट जूडस क्रिश्चियन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती डेजी एबनेजर ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के छात-छात्राओं को गणित विषय को सरल तरीके से समझाने के लिए पहली बार अबॉक्स पैटर्न शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से गणित समझाई जाएगी।


0 Comments