मोहम्मद सईद
शहडोल 18 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल के नवागत संयुक्त संचालक
डी के सिद्वार्थ ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों की लगातार बैठकें लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शुरू कर दी है।
बैठकों के दौरान संयुक्त संचालक श्री सिद्वार्थ
ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त संचालक की सक्रिय कार्यशैली से विभाग में नई ऊर्जा का संचार दिखाई दे रहा है और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों में भी गंभीरता बढ़ी है।
संभागीय संयुक्त संचालक शहडोल श्री सिद्वार्थ ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सोन सभागार अनूपपुर में परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से परिचय प्राप्त कर विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रेकर में पर्यवेक्षकों द्वारा उपस्थिति संपर्क एप में अनिवार्यत: दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सी एम हेल्पंलाईन में लंबित शिकायतों पर प्रतिवेदन प्रेषित करने, प्रत्येक कार्य को तत्परता से पूर्ण कर विभाग को समस्त इंडीकेटर्स में लक्ष्य प्राप्त करने, सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं बिजली, वाटर हार्वेस्टिंग पोषण वाटिका के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, परियोजना अधिकारी सतीश कुमार जैन जैतहरी, सुश्री सीमा गांजू अनूपपुर एवं दीपक मिश्रा पुष्पराजगढ के साथ विभागीय पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों की समीक्षा
संभागीय संयुक्त संचालक डी.के. सिद्धार्थ ने इसके बाद शहडोल जिले के समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उक्त बैठक में राकेश खरे उप संचालक, अखिलेश मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी सोहागपुर, श्रीमती सतवंत कौर हूरा परियोजना अधिकारी गोहपारू, अजय प्रकाश मिश्रा परियोजना अधिकारी जयसिंहनगर, पर्यवेक्षक तथा पोषण अभियान अंतर्गत जिला समन्वयक और समस्त ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।
संयुक्त संचालक ने सर्वप्रथम पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ो की समीक्षा की जिसमें सैम बच्चों के चिन्हांकन, एनआरसी रेफरल, एमाक्सिसिलीन प्रदायगी तथा रिकवरी अंतर्गत कमजोर प्रदर्शन वाले सेक्टर तथा परियोजनाओं को प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया। बच्चों के अपार आई डी तथा गर्भवती, धात्री के आभा आई डी जनरेशन कार्य में तेजी लाने हेतु समस्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया। संभागीय संयुक्त संचालक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को हर 15 दिवस में पर्यवेक्षकों तथा परियोजना अधिकारियों की बैठक के लिए निर्देशित किया। साथ ही परियोजना अधिकारियों को प्रतिमाह कम से कम एक सेक्टर बैठक में कार्यकर्ताओं की समीक्षा करने तथा पर्यवेक्षकों की ऑनलाईन मीटिंग हेतु निर्देशित किया।


0 Comments