मोहम्मद सईद
शहडोल 27 अक्टूबर। टीवीएस कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम ने मंगलवार को अपनी 13वीं वर्षगांठ सादगी और गरिमामय माहौल में मनाई। इस अवसर पर केक काटकर वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शोरूम के संचालकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर शोरूम की 13 वर्षों की उपलब्धियों और ग्राहकों के साथ बने विश्वासपूर्ण रिश्ते को भी याद किया गया।
ग्राहकों के विश्वास से तय हुआ यह सफर
मनोज टीवीएस शोरूम के संचालक मनोज गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि 13 वर्षों का यह सफर सम्माननीय ग्राहकों, शुभचिंतकों और शोरूम के समस्त कर्मचारियों के विश्वास, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी ग्राहकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह विश्वास और अपनापन इसी तरह कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा देना शोरूम की प्राथमिकता रही है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य किया जाता रहेगा।
नए लुक के साथ रेडॉन बाइक लॉन्च
वर्षगांठ के अवसर पर मनोज टीवीएस शोरूम ने कंपनी की ओर से नए लुक में बाजार में उतारी गई टीवीएस रेडॉन के नए मॉडल को भी लॉन्च किया। इस दौरान संचालक मनोज गुप्ता ने बाइक की खूबियों और विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई टीवीएस रेडॉन 110 सीसी इंजन क्षमता के साथ आती है। इसमें एलईडी हेडलाइट और एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं। बाइक को नया स्टाइलिश लुक और आकर्षक ग्राफिक्स प्रदान किए गए हैं, जो इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाते हैं। संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि नई रेडॉन बाइक में लंबी सीट दी गई है, जिससे चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है। आकर्षक डिजाइन और नए फीचर्स के साथ पेश की गई यह बाइक ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। नई रेडॉन बाइक मनोज टीवीएस शोरूम में ब्लैक-रेड और ब्लू-रेड रंगों में उपलब्ध है। शोरूम की 13वीं वर्षगांठ और नई बाइक की लॉन्चिंग के अवसर पर संचालक हनुमान गुप्ता, राजेश गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित शोरूम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।


0 Comments