Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों को मिलेगी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेन

मोहम्मद सईद 

शहडोल 28 अक्टूबर। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष पहल की गई है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग–निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरों के लिए किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से त्योहारों के दौरान अपने घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी तथा यात्रा की अतिरिक्त मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज निर्धारित किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रविवार 01, 08  एवं 15 नवम्बर  और ट्रेन क्रमांक 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से सोमवार 02, 09 एवं 16 नवम्बर 2 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 11 स्लीपर, 02 एसी-III, 01 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह है आगमन और प्रस्थान का समय

स्पेशल ट्रेन की सारणी कुछ इस तरह है। 
ट्रेन क्रमांक 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी।  रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे, उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.50 बजे, दमोह आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.52 बजे, सागर आगमन 22.00 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, आगरा केंट आगमन 07.10 बजे, प्रस्थान 07.15 बजे, मथुरा आगमन 08.55 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे तथा 11.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से 12.30 बजे रवाना होगी तथा मथुरा आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, आगरा केंट आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 19.50 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, सागर आगमन 23.50 बजे, प्रस्थान 23.55 बजे, दूसरे दिन दमोह आगमन 01.00 बजे, 01.02 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.55 बजे, उमरिया आगमन 04.18 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, शहडोल आगमन 05.38 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, अनूपपुर आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 07.15 बजे, प्रस्थान 07.17 बजे, उसलापुर आगमन 09.45 बजे, प्रस्थान 09.55 बजे, रायपुर आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे तथा 13.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। 

Post a Comment

0 Comments