मोहम्मद सईद
शहडोल 17 नवंबर। जिले के ब्यौहारी जनपद मुख्यालय में 16 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन पर ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगुल कोल ने हर्ष व्यक्त करते हुए आमजन सहित आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक श्री कोल ने कहा कि ब्यौहारी की धरती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का ऐतिहासिक एवं गरिमामय समारोह किसी एक व्यक्ति या संस्था का प्रयास नहीं, बल्कि जनसहभागिता, सामूहिक सहयोग, बेहतर समन्वय और सभी के समर्पण का प्रतिफल है। इतने विशाल स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए सभी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि सुरक्षा, यातायात, मंचीय व्यवस्था, आवागमन एवं परिवहन सहित आयोजन से जुड़ी प्रत्येक जिम्मेदारी का सभी संबंधित टीमों ने पूरी निष्ठा, तत्परता और कुशलता के साथ निर्वहन किया।श्री कोल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, व्यवस्थापकों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का भी विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने देश के 10 प्रांतों से ब्यौहारी पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी सहभागिता ने इस आयोजन की महत्ता, व्यापकता और सांस्कृतिक विविधता को और अधिक गौरवपूर्ण बनाया।
विधायक शरद कोल ने कहा कि ब्यौहारी में आयोजित इस राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह ने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, विरासत और अस्मिता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। यह आयोजन न केवल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र, बल्कि संपूर्ण शहडोल जिले के लिए गर्व, सम्मान और गौरव का अविस्मरणीय अवसर बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े और ऐतिहासिक आयोजन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन, समाज और आमजन एकजुट होकर किसी उद्देश्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं, तो हर चुनौती आसान हो जाती है और सफलता का नया इतिहास रचा जाता है। विधायक श्री कोल ने समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यौहारी में आयोजित यह भव्य समारोह जनसहयोग, एकजुटता और सामूहिक संकल्प की एक प्रेरणादायी मिसाल के रूप में सदैव याद किया जाएगा।


0 Comments