Ticker

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा 26 को मीडिया संवाद समारोह का आयोजन

मोहम्मद सईद

शहडोल 24 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय पत्रकारों की सर्वमान्य संस्था सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा 26 अक्टूबर रविवार को विधायिका एवं पत्रकारिता लोकतंत्र के दो प्रमुख आधार स्तंभ विषय पर केंद्रित मीडिया संवाद समारोह एवं दीपावली मिलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। होटल लेक व्यू अशोका, श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा करेंगे। विशिष्ट वक्ता अरविंद शर्मा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा, रामेश्वर शर्मा विधायक व पूर्व प्रोटेम स्पीकर और अवधेश प्रताप सिंह सदस्य मानव अधिकार आयोग होंगे। विशेष अतिथि भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल, एन.के. सिंह संस्थापक अध्यक्ष सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब और विशेष मेहमान के रूप में आशीष उषा अग्रवाल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी व मुकेश नायक पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख मंचासीन होंगे।

प्रदेश भर के पत्रकार होंगे एकत्र

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित है। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments