मोहम्मद सईद
शहडोल 7 अक्टूबर छत्तीसगढ़ी फिल्म के एक नामी कलाकार को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कई फिल्मों में नजर आ चुका है और छत्तीसगढ़ी भाषा में इसके कई एल्बम भी हैं। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार इस कलाकार का नाम अजय त्रिपाठी है और इसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने की है। इस संबंध में कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल ने बताया कि मार्च 2021 में केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिगस्त अर्टिगा कार से 111 पैकेटौं में कुल 219.5 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसे कोतमा पुलिस नें एनडीपीएस की धाराओं में जब्त कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान अर्टिगा कार चालक आरोपी सोनू उर्फ हेमराज सपहा (निषाद) निवासी कुरूद जिला धमतरी (छग) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी और मास्टर माइंड अजय त्रिपाठी निवासी चारामा जिला कांकेर (छग) फरार चल रहा था। कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है तथा उसके कई एलबम भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के हैं। आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए मप्र. विधानसभा में आश्वासन प्रश्न भी लगा हुआ था। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में काफी प्रयास तथा लगातार कई बार की दबिश के बाद कोतमा पुलिस टीम ने साइबर टीम अनूपपुर के साथ मिलकर 5 अक्टूबर को फरार आरोपी छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकर अजय त्रिपाठी पिता सुखनारायण त्रिपाठी उम्र 35 साल निवासी ग्राम दाई का पुरवा थाना कौशाम्बी (उ.प्र.) हाल निवासी वार्ड क्र. 08 चारामा जिला कांकेर छग. को कौशाम्बी (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि विनय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, आरक्षक मनोज उपाध्याय, जितेन्द्र मंडलोई तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार व आरक्षक पंकज मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।
उड़ीसा की जेल में भी रहा बंद
थाना प्रभारी श्री शुक्ल ने बताया कि आरोपी अजय त्रिपाठी पूर्व में भी थाना सोहेला जिला बरगड़ (उड़ीसा) के एनडीपीएस केस में पदमपुर जेल (उड़ीसा) में बंद रह चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय त्रिपाठी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है तथा पूछतांछ कर मामले में आगे और विवेचना की जावेगी।


0 Comments