Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला वर्ग में कमर्शियल इलेवन व पुरुष वर्ग में आपरेटिंग इलेवन चैम्पियन

मोहम्मद सईद

शहडोल 17 मार्च। रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर एकल मान्यता प्राप्त संगठन रेल कर्मचारियों की समस्यायों के प्रति गंभीरता के कार्य करते हुए अपने पंचशील कार्यक्रम के तहत समाजिक दायित्व के तहत खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह अंतर्विभागीय रेलवे महिला व पुरुष किक्रेट सफल प्रतियोगिता इसका उदाहरण है। इस प्रतियोगिता के आयोजक मंडल व मजदूर कांग्रेस बधाई के पात्र हैं। उक्त उदगार बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने फाइनल मैच के समापन मंच से संबोधन के दौरान व्यक्त किया। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि बिलासपुर रेल मंडल सेक्रो अध्यक्ष श्रीमती रीता श्रीवास्तव ने  महिला व पुरुष खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त फाइनल मैच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि श्रीमति श्रीवास्तव ने इस प्रतियोगिता की प्रशंसा करते कहा इस तरह के आयोजन से रेल कर्मचारी तनाव मुक्त होकर नई उर्जा प्राप्त करते है


रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर ने अपने पंचशील कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी से 15 मार्च तक अंतर्विभागीय रेलवे महिला व पुरुष किक्रेट प्रतियोगिता का सफल शानदार आयोजन एनईआई रेलवे ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित किया। इस भव्य सफल मजदूर कांग्रेस डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर अनुराग सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंशुमन मिश्रा के मार्गदर्शक में आयोजित किया गया। 


इस किक्रेट प्रतियोगिता के संरक्षक मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण और जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन रहे। टूर्नामेंट संयोजक मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, टूर्नामेंट उप संयोजक उप मंडल समन्वयक बिलासपुर रविंद्र कुमार धल (रवि भैया) रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष युवा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष साई किरण की विशेष भूमिका रही।

मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के डे नाइट किक्रेट टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुभारंभ हुआ जिसमें 36 रेलवे विभाग के टीमों ने भाग लिया। 5 महिला क्रिकेट टीम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। महिला क्रिकेट टीम का फाइनल  मैच कमर्शियल इलेवन व पर्सनल इलेवन के बीच खेला गया। कमर्शियल इलेवन बिलासपुर ने 107 रन बनाए जिसमें नमिता ओझा ने शानदार 58 रन की पारी खेली।  महिला वर्ग से नमिता मैन ऑफ द मैच रही। महिला क्रिकेट का फाइनल कमर्शियल इलेवन ने जीता। बिलासपुर मंडल से पुरुष किक्रेट इलेवन में सीनियर डिवीजनल आपरेटिंग मैनेजर इलेवन व सीनियर डीईएन इंजीनियर इलेवन के बीच खेला गया। पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल सीनियर डीओएम आपरेटिंग विभाग ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। आपरेटिंग विभाग धीरज अपने शानदार बल्लेबाजी के कारण मैंन आफ द सीरीज चुने गए।


Post a Comment

0 Comments