शहडोल 17 मार्च। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मिंटो हाल पुराना विधानसभा परिसर भोपाल मे एक भव्य शासकीय समारोह मे मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कर कमलो से दिया गया। श्री शुक्ल को राज्य स्तरीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार में सम्मान पत्र के साथ एक लाख ग्यारह हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि हरिशंकर शुक्ल को उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने, उपभोक्ता आन्दोलन को सशक्त करने, नकली, घटिया सामग्री, सेवाओ के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा कटनी कलेक्टर की अनुशंसा पर दिया गया है। विगत 24 वर्षो से निरंतर यह पुरस्कार हरिशंकर शुक्ल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त किया जा रहा है। श्री शुक्ल को राज्य शासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के शहडोल जिला अध्यक्ष भागवत प्रसाद शर्मा ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि श्री शुक्ल के नेतृत्व में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

0 Comments