Ticker

6/recent/ticker-posts

अर्बन बैंक में निकली 35 पदों पर भर्ती

मोहम्मद सईद 

शहडोल 15 सितंबर। दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (रेलवे अर्बन बैंक) ने अपने शेयरधारकों के आश्रितों (Wards) के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। सोसाइटी की ओर से RECRUITMENT OF GROUP ‘C’ POSTS-2026 के तहत कुल 35 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह एवं वाइस-चेयरपर्सन आर.के. यादव ने बताया कि ‘परिवर्तन पैनल’ ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, उसी के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन आर के यादव ने बताया कि जिन पदों के लिए भर्ती होगी उनमें Accounts Assistant – 02 पद, 7th CPC Pay Level-5
Caretaker cum Electrician – 06 पद, Pay Level-2
Junior Clerk cum Computer Assistant–25 पद, Pay Level-2
PS to Chief Manager–01 पद, Pay Level-6
Stenographer–01 पद, Pay Level-5
प्रमुख है। 

यह है पात्रता

उन्होंने बताया कि उम्र की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। पात्रता के लिए संबंधित शेयर धारक द्वारा 1 सितंबर 2026 तक 12 CMTD रिकवरी पूरी करना अथवा शेयर सर्टिफिकेट जारी होने के 12 माह पूरे करना, इनमें से जो भी पहले हो, आवश्यक होगा। 100 अंकों की CBT परीक्षा, इसके बाद अन्य चरण भर्ती की चयन प्रक्रिया बहुस्तरीय होगी। सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को—Group Discussion–5 अंक, Drafting–5 अंक
Computer Skill Test–10 अंक और
Viva-Voce–10 अंक की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची कुल प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


दो पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

आवेदन फॉर्म का मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि प्रत्येक पद के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है। भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 17 सितंबर से जारी होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। फॉर्म सोसाइटी की सभी शाखाओं एवं एक्सटेंशन काउंटरों पर कार्य दिवस में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध होंगे और वहीं जमा भी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों का Document Verification, Medical Examination एवं Police Verification कराया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अन्य और जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ubreccs.com पर भी देखी जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments