मोहम्मद सईद
बिलासपुर 11 अप्रैल। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन(एनएफआईआर) ने अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एनएफआईआर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9, 10 व 11 अप्रैल को सम्पन्न हुई।
एनएफआईआर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ .एम राघवैया ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली तक निरंतर संघर्षरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि
निजीकरण को रोकना और रेल खाली पदों को भरना यही हमारा उद्देश्य है।
एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने नए लेबर कानून को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की बात कही और 08 पे कमीशन को जल्द लागू करने की मांग भी केन्द्र सरकार से की।
एनएफआईआर के जोनल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव एवं मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि 09, 10 व 11अप्रेल को मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के तत्वावधान में एनएफआईआर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा आयोजित की गई। 09 अप्रैल को ओल्ड पेंशन स्कीम वापस करो व अन्य मांगों को लेकर बिलासपुर रेल क्षेत्र में महारैली की गई जिसमें हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी शामिल होकर रैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। 09 अप्रैल को खुले सत्र सभा में रेल महाप्रबंधक बिलासपुर तरुण प्रकाश के मुख्य अतिथि में सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम अध्यक्षता एनएफआईआर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने की। मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण ने स्वागत भाषण दिया।
जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सभा का संचालन जोनल कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रवि धल ने किया। इस अधिवेशन में 17 रेल जोन के भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान 17 जोन से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

0 Comments