मोहम्मद सईद
शहडोल। स्वाद क्वालिटी और शानदार वैरायटी के लिए देशभर में मशहूर ला पिनोज पिज्जा के नए आउटलेट का शहडोल में भी शुभारंभ हो गया है। यह आउटलेट बुढार रोड में स्थित होटल त्रिदेव कैंपस में खुला है। इस आउटलेट के खुलने से अब शहर वासियों को इंटरनेशनल टेस्ट, शानदार एंबिएंस और बेहतरीन सर्विस का अनोखा अनुभव मिलेगा। लाजवाब स्वाद का लुत्फ लोग शानदार ऑफर्स के साथ भी उठा सकेंगे। यहां यह भी बताया जाना आवश्यक है, कि ला पिनोज पिज़्ज़ा अपने बड़े साइज पिज़्ज़ा, चीजी फ्लेवर्स, गार्लिक ब्रेड, पास्ता, टैंकोस और कई स्वादिष्ट फास्ट फूड आइटम्स के लिए जाना जाता है। इस आउटलेट में क्लासिक पिज्जा सिर्फ 59 रुपए में उपलब्ध है। यहां यहां अलग-अलग कीमत पर पिज्जा की विशाल श्रृंखला उपलब्ध है। यहां बोगो पैकेज भी है, जिसमें मीडियम और लार्ज पिज्जा लेने पर एक के साथ एक पिज्जा फ्री दिया जा रहा है। लेकिन यह सुविधा सिर्फ बुधवार और शुक्रवार को ही उपलब्ध है। आप घर बैठे भी अपना ऑर्डर बुक कर सकते हैं, क्योंकि फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।
ला पिनोज पिज़्ज़ा आउटलेट के संचालक विनीत कुमार खंडेलवाल (रानू) ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर क्वालिटी, ताजा स्वाद और यादगार फूड एक्सपीरियंस देना है। उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग का यह दूसरा आउटलेट है। उन्होंने यह भी बताया कि यह है पूरी तरह से वेजिटेरियन पिज्जा आउटलेट है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि इससे पूर्व उनका एक आउटलेट बुढ़ार में भी संचालित हो रहा है।

0 Comments