मोहम्मद सईद

बिलासपुर 8 मई। प्रथम प्रेम ग्रुप मेंबर की बैठक मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिलासपुर मंडल रेल सभागार में सम्पन्न हुई। प्रेम ग्रुप बैठक में रेलवे कर्मचारियों की सुविधाओं और कल्याण के संबंध में सुझाव विषय पर प्रथम मंडल पीआरईएम घटक बैठक के संबंध में एजेंडा वार चर्चा हुई। बैठक में कार्यस्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी और स्वच्छता (शौचालय) के लिए उचित व्यवस्था। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाना। आवासीय कॉलोनी के रखरखाव और सुरक्षा खेल, सांस्कृतिक और मनोरंजन सुविधाओं का विकास, कर्मचारियों के परिवारों के लिए शिक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओ पर चर्चा के साथ ही सुझाव भी लिए गए।

सभी के सुझाव से होंगे विकास कार्य 

मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने कहा की प्रेम ग्रुप बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सुझाव से रेल की प्रगति व विकास के कार्य होंगे, साथ रेलवे की आय भी बढ़ेगी। अपर रेल प्रबंधक जेएस मीणा व अपर रेल प्रबंधक के श्रीनिवासन भी बैठक में मौजूद रहे। सभा का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डॉ. अंशुमन मिश्रा ने किया। बैठक में अन्य सभी विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सहायक कार्मिक अधिकारी भास्कर गृहा ने बैठक के ऐजेंडा की जानकारी दी।

इन्होंने दिए अपने सुझाव 

प्रेम ग्रुप मीटिंग में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री डी डी महेश‌, शहडोल शाखा सचिव बालकृष्ण बंगारी,  एससी एसटी एसोशिएशन महामंत्री प्रभात पासवान, शिवमंगल सिंह, ओबीसी एसोसिएशन के मंडल सचिव मधुसूदन राव, तुलसी राव और प्रकाश साहू ने अपने-अपने सुझाव दिए।