बिलासपुर 26 सितंबर। एस ई, एस ई सी और ई सी ओ रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की कोलकाता में 25 सितंबर शुक्रवार को आयोजित 97वीं वार्षिक आम सभा(ए जी एम) में शेयर धारकों के वित्तीय लाभ और कल्याण से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। चेयर पर्सन एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ सोसाइटी के कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में LVSS Patrudu (PCPO/SCOR), SECRMC के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, अध्यक्ष डी के स्वाइन, मंडल समन्वयक इंदल दमाहे और बी डी प्रसाद सहित सभी निदेशक, प्रतिनिधि एवं शेयरधारक उपस्थित रहे।
10 लाख रुपए तक स्पेशल लोन
वार्षिक आम सभा(ए जी एम) में लिए गए प्रमुख निर्णय में शेयरधारकों के लिए 10 लाख रुपए तक की विशेष ऋण सुविधा को मंजूरी दी गई है, जिस पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू होगी।
ऋण नवीनीकरण सीमा में बढ़ोतरी
पात्र शेयरधारकों के लिए नवीकरण ऋण की अधिकतम सीमा को 6.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 7.50 लाख रुपए कर दिया गया है। शेयरधारकों के लिए मृत्यु लाभ राशि को 10,000 रुपए से बढ़ाकर सीधे 30,000 रुपए कर दिया गया है। इसके लिए मृत्यु लाभ निधि (DBF) में प्रति शेयरधारक अंशदान 30 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति वर्ष किया जाएगा। नए सदस्यों के ऑनलाइन नामांकन की सुविधा 2 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी, जिससे सदस्यता प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ हो जाएगी। 2 अक्टूबर 2026 से सोसाइटी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ऋण आवेदन की सुविधा, CMTD शेष राशि की लाइव जानकारी, तथा स्वैच्छिक CMTD भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे कर्मचारियों के संशोधित वेतन ढांचे को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नई CMTD स्लैब लागू की जाएगी। पूर्व में काटी गई जमानत राशि को वापस करने की मंजूरी प्रदान की गई है, जो सोसाइटी के अभिलेखों के सत्यापन तथा निर्धारित प्रक्रिया के अधीन होगी।
पारदर्शी सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम

0 Comments