मोहम्मद सईद
शहडोल 10 मई। हम आगे खबर में जिस सड़क का उल्लेख करने जा रहे हैं, यदि आप उस सड़क से गुजरते हैं तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि यह खतरनाक और दुर्घटना संभावित स्थान(ब्लैक स्पॉट) है। हम आपको अनूपपुर जिले के ऐसे दुर्घटना संभावित स्थान ब्लैक स्पॉट से अवगत कराने जा रहे हैं, जहां गंभीर एक्सीडेंट में कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं।यातायात प्रभारी अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे ने खबरें अभी तक को बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार विगत 3 वर्षों में पांच या पांच से अधिक गंभीर सड़क दुर्घटनाएं या सड़क दुर्घटना में 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने पर प्रत्येक वर्ष सड़क मार्ग के ऐसे स्थान को ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अनूपपुर जिले में 11 चिन्हित ब्लैक स्पॉट हैं।
ब्लैक स्पॉट में पयारी नं.1चौराहा (भालूमाड़ा)
यहां वर्ष 2022 से 2024 तक 08 एक्सीडेंट हुए जिसमें 06 लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति हाईवे पर जंक्शन पॉइंट का होना।
बदरा तिराहा( भालूमाड़ा)
इस स्थान पर विगत 3 वर्षों में 07 गंभीर एक्सीडेंट हुए जिसमें 07 लोगों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण हाईवे रोड पर कर्व, बस्ती की बसावट, जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति होना है।
शुक्ला ढाबा के सामने (कोतमा)
यह अनूपपुर जिले का सबसे खतरनाक दुर्घटना संभावित स्थान है। इसमें विगत 3 वर्षों में 14 एक्सीडेंट घटित हुए जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई।
निगवानी चौराहा (कोतमा)
इस पॉइंट पर विगत 3 वर्षों में 05 एक्सीडेंट हुए जिसमें तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण जंक्शन पॉइंट की उपस्थित है।
डोंगरिया तिराहा (बिजुरी)
इस स्थान में विगत 3 वर्षों में 06 एक्सीडेंट हुए जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण हाईवे रोड पर कर्म एवं जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति है।
तुलरा चौराहा (करनपठार)
इस पॉइंट पर भगत 3 वर्ष में पांच गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई जिसमें पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई। स्टेट हाईवे रोड पर चौराहा के रूप में जंक्शन पॉइंट का स्थित होना।
फुलवारी टोला मोड(रामनगर)
इस ब्लैक स्पॉट पर विगत तीन वर्षों में 05 एक्सीडेंट हुए जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन बिंदु एवं कर्व होना है।
पोड़की तिराहा (अमरकंटक)
इस ब्लैक स्पॉट पर भगत तीन वर्षों में पांच गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन पॉइंट उपस्थित होना।
बसनिया तिराहा (राजेंद्रग्राम)
इस ब्लैक स्पॉट पर विगत तीन वर्षों में पांच गंभीर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सात लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति होना है।
हाई स्कूल के सामने ग्राम बकही (चचाई)
इस पॉइंट पर विगत तीन माह में 06 गंभीर एक्सीडेंट हुए जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति कर्व एवं बस्ती की बसावट है। यातायात प्रभारी अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे ने बताया कि यह सभी दुर्घटना संभावित स्थान हैं। उनका कहना है कि वाहन चालक इन सड़कों पर चलते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें और वाहन धीरे चलाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।


0 Comments