Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्र सरकार ने जीएसटी में 8 साल व्यापारियों को लूटा

मोहम्मद सईद

उमरिया 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जहां एक और जीएसटी का उत्सव मना रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी की खामियों और नाकामियों के संबंध में संवाद कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने 26 सितंबर को गांधी चौक में व्यापारियों से मुलाकात कर संवाद किया। केंद्र सरकार के द्वारा जो जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है, उसके खिलाफ चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों के साथ संयुक्त मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विगत 8 सालों में व्यापारियों को लूटने का जो काम किया है उसे व्यापारियों के खाते में वापस करते हुए देश भर के व्यापारियों  के साथ-साथ आम जनता से माफी मांगे।

मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया

भारतीय जनता पार्टी के नेता औऱ प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा गांधी चौक उमरिया में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग भी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह, उदय प्रताप सिंह, मिथलेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, शिशुपाल यादव, राहुल देव सिंह, मो. नईम, राजेश कोल, मो.असलम, विक्रम प्रताप सिंह लाल भावनी सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा और रोशनी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments