मोहम्मद सईद
शहडोल 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं फल की टोकरी भेंटकर सम्मनित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव और मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी सही दिशा प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वृद्धजनों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सहायक संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी ने भी वृद्ध जनों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।


0 Comments