मोहम्मद सईद
शहडोल 12 नवंबर। शहडोल के क्रिकेट के खिलाड़ी बुधवार को छतरपुर के लिए रवाना हुए हैं। छतरपुर में यह क्रिकेट खिलाड़ी मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं शालेय राज्य स्तर क्रिकेट 14 वर्ष आयु वर्ग बालक प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने "खबरें अभीतक" को बताया कि छतरपुर में यह प्रतियोगिता 13 से 17 नवंबर तक आयोजित है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश की टीम में किया जाएगा। टीम के प्रमुख प्रबंधक पीटीआई संजय नामदेव और कोच विराट सिंह बघेल हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग उमरिया शेख सलीम, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग शहडोल रामरूद्र पटेल और जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग अनूपपुर खलील कुरेशी ने क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
यह खिलाड़ी हुए चयनित
छतरपुर की प्रतियोगिता के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें शिवांग जोशी, योग्य प्रताप सिंह बघेल, युवराज महतेल, लक्ष्य प्रताप सिंह, वेदांत प्रताप सिंह, रूद्राक्ष परिहार, वासु गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, उत्कृर्ष तिवारी, चैम्पियन यादव, राजवर्धन सिंह, अशुतोष सिंह, पर्थ उर्मलिया, रेयांश सोनी, अशुतोष मिश्रा, अक्षय राजन पाण्डेय और अतिरिक्त मोहम्मद नुमान शामिल हैं।

0 Comments