मोहम्मद सईद
शहडोल 26 नवंबर। संभाग अंतर्गत उमरिया में आयोजित होने वाली शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल(14 वर्ष आयु वर्ग बालक) प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम में शहडोल संभाग शिक्षा विभाग से पांच 5 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आदेशानुसार, मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता उमरिया में 1 से 5 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही है। सहायक संचालक खेल व एन आई एस फुटबॉल कोच रईस अहमद ने इस संबंध में बताया कि शहडोल संभाग शिक्षा विभाग से जिन पांच खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, उनमें रुद्राक्ष यादव, रावेंद्र सिंह, मानस गुप्ता, रियल सिंह और शौर्य सिंह तोमर शामिल हैं। संदीप मंडल शहडोल संभाग मध्य प्रदेश टीम के कोच हैं, जबकि सागर संभाग के शहबाज मोहम्मद टीम के मैनेजर हैं। सहायक संचालक खेल श्री अहमद ने यह भी बताया कि शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता का आयोजन उमरिया में ही 13 से 17 अक्टूबर तक किया गया था, जिसमें शहडोल संभाग शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही थी और इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन पांच खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश की टीम में किया गया है। यह खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश टीम का प्री नेशनल कोचिंग कैंप जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया द्वारा कराया जा रहा है।
इन्होंने दी बधाई
शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच रईस अहमद, सहायक संचालक क्रीड़ा सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी उमरिया शेख सलीम, जिला खेल अधिकारी शहडोल राम रूद्र पटेल और जिला खेल अधिकारी अनूपपुर खलील कुरेशी ने बधाई दी है।

0 Comments