मोहम्मद सईद
शहडोल 20 जनवरी। भारतीय रेलवे मजदूर संघ का अभ्यास वर्ग गत दिवस रायपुर के महाराष्ट्र मंडल में आयोजित हुआ। इस अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता कमलेश सिंह अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बी. सुरेंद्रन संगठन महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, अशोक शुक्ला रेल प्रभारी एवं मंत्री अखिल भारतीय मजदूर संघ, संतोष पटेल राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय रेलवे मजदूर संघ, दिनेश पांडे महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश, मंगेश देशपांडे कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय रेलवे मजदूर संघ एवं प्रभारी अभ्यास वर्ग, परमेश्वर कन्नौजे जिला महामंत्री रायपुर, भारतीय मजदूर संघ, बाबू राव टाटा आई.टी. प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं मंडल अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ रायपुर, कोमल साहू कार्यकारी अध्यक्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ एवं विभाग प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर, सूरज देवांगन मंडल सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ रायपुर, आर के साहू मंडल अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, प्रोम्पी सिंह मंडल सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, बिलासपुर, ध्रुव शर्मा मंडल सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ नागपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्रों में ट्रेड यूनियन की अवधारणा, उसकी शुरुआत एवं विस्तार, दंडात्मक एवं अपील नियम, भारतीय रेलवे मजदूर संघ का इतिहास, वित्तीय प्रबंधन, संगठनात्मक संरचना, नए श्रम संहिता तथा समसामयिक विषयों पर संज्ञानात्मक चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख संजय दुबे ने बौद्धिक सत्र लिया। इस सत्र में उन्होंने पाँच संकल्पों का बोध कराया तथा पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब संबंधों की मजबूती एवं जिम्मेदार नागरिक आचरण के पालन हेतु सभी को प्रेरित किया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस अभ्यास वर्ग को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।


0 Comments