Ticker

6/recent/ticker-posts

औचक चेकिंग अभियान में 2 लाख रूपए वसूला जुर्माना

मोहम्मद सईद

शहडोल 26 फरवरी। ट्रेन में यात्रा करने वाली यात्रियों के बीच बुधवार को उसे वक्त हड़कंप मच गया जब वाणिज्य विभाग की टीम ने अचानक टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस औचक टिकट चेकिंग अभियान में अनेकों ऐसे यात्री पकड़ में आए जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इन सभी पर जुर्माना लगा कर राशि वसूल की गई।

17 ट्रेनों में चली चेकिंग

टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर एस भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में 25 फरवरी को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक के साथ ही टीटीई स्टॉफ भी शामिल थे। इस दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-चांपा के मध्य विभिन्न 17 ट्रेनों में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 372 मामलों से 2 लाख 19 हजार 830 रुपए बतौर जुर्माना वसूले किया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार इसमें बिना टिकट के 303 मामलों से 1 लालच 90 हजार 625 रुपए, अनियमित टिकट के 59 मामले से 28 हजार 205 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 10 मामले से एक हजार रुपए शामिल हैं।  

यात्रियों से यह अपील की

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर अनुराग कुमार सिंह और मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर एस भारतीयन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments