Ticker

6/recent/ticker-posts

खुशखबरी, यहां पर ट्रेन के ठहराव को मिली हरी झंडी

मोहम्मद सईद

शहडोल 26 फरवरी। इस क्षेत्र से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कुछ स्टेशनों में न होने से वहां के लोगों द्वारा स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों में सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर और निजामुद्दीन–अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

अनूपपुर में रुकेगी यह ट्रेन

डीआरएम कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 27 फरवरी से तथा गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 05 मार्च से अनूपपुर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 09.53 बजे पहुंचेगी एवं 09.55 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 00.31 बजे पहुंचेगी एवं 00.33 बजे रवाना होगी। 

कोतमा में भी हुआ स्टॉपेज

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस 04 मार्च से तथा गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक्सप्रेस 05 मार्च से कोतमा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 14.56 बजे पहुंचेगी एवं 14.58 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 09.46 बजे पहुंचेगी एवं 09.48 बजे रवाना होगी।

वेंकटनगर को मिली सुविधा

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 27 फरवरी से तथा गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 फरवरी से वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 16.29 बजे पहुंचेगी एवं 16.31 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 06.32 बजे पहुंचेगी एवं 06.34 बजे रवाना होगी।

समय में हुआ कुछ बदलाव

जानकारी के अनुसार उत्कल एक्सप्रेस के वेंकटनगर में ठहराव की सुविधा के कारण 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के जैतहरी स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्कल अब 16.39 बजे के बदले 16.44 बजे जैतहरी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस के पेंड्रा रोड और बेलगहना स्टेशन के समय सारिणी में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। अब यह 06.45 बजे के बजाए 06.48 बजे पेंड्रा रोड स्टेशन तथा 07.45 बजे के बजाए 07.48 बजे बेलगहना स्टेशन पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments