Ticker

6/recent/ticker-posts

रिलायंस सी बी एम प्रोजेक्ट द्वारा बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन

मोहम्मद सईद

शहडोल, 20 फरवरी। रिलायंस सी बी एम (सी एस आर प्रोजेक्ट) द्वारा प्रोजेक्ट एरिया अंतर्गत ग्राम देवरी नं.1 एवं लालपुर में बहुविशेषज्ञ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करना था। दोनों शिविरों में ग्राम देवरी नं.1, लालपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 800 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराकर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों की जाँच, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शासकीय बिरसा मुंडा चिकत्सा महाविद्यालय शहडोल द्वारा उपलब्ध कराई गई। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। मरीजों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार आगे की उपचार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन तथा निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर का शुभारंभ रिलायंस फाउंडेशन के साइट हेड, संबंधित ग्राम के सरपंच एवं प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधि एवं रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

रिलायंस फाउंडेशन समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

ग्राम लालपुर के शिविर शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान सी.बी.एम. साइट हेड राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस फाउंडेशन सदैव समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य केवल चिकित्सा शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि परियोजना क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं आजीविका से जुड़े सतत विकास कार्यक्रमों को पहुँचाना है। हम ग्रामवासियों के सहयोग से भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक विकास गतिविधियाँ आयोजित करते रहेंगे, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। साइट सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सी.बी.एम. प्रोजेक्ट अंतर्गत संचालित विभिन्न सीएसआर पहलों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि परियोजना क्षेत्र के गाँवों के समग्र एवं सतत विकास के लिए स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, शिक्षा एवं आजीविका संवर्धन जैसे विभिन्न कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य समुदाय को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। ग्राम के वरिष्ठ सदस्य अरुण द्विवेदी ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने सी.बी.एम. प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे सहयोग एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की अपेक्षा व्यक्त की। इसके साथ शुभारम्भ कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच रामकली बैगा, जनपद सदस्य निसाबी नायक, उप सरपंच दीपेंद्र सिंह, रिलायंस से अजीत सिंह, विनीत सिंह, राजकुमार डोलिया तथा अश्वनी शर्मा,भी उपस्थित रहे।

आयोजन में इनका विशेष योगदान

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. समीम खान एवं अमितेश पांडेय की विशेष भूमिका रही। इसके अतिरिक्त बीरेन्द्र प्रजापति, अभिलाष तिवारी, कुंवरअली सिंह तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता लीलमन सिंह, हीरा सिंह, दारा सिंह, मोहन सिंह, राजबहोर सिंह, रोहिणी सिंह, राजभान सिंह, रणजीत सिंह, सुजीत सिंह, रवि द्विवेदी, धर्मदत्त, प्रदीप गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता, संग्राम सिंह, शिप्रा सिंह, दुर्गा वर्मन एवं सीतू यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही रिलायंस की चलित चिकित्सा इकाई एवं ग्राम पंचायत का भी शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग एवं योगदान रहा, जिसके कारण यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न हो सका।


Post a Comment

0 Comments