मोहम्मद सईद
शहडोल 28 अप्रैल। जिले के समग्र विकास और विद्यार्थियों को होने वाली दिक्कतों को दृष्टिगत रखते हुए वर्षा योग एवं समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है, कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (यू टी आई) कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल, ए आई, डाटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी की नई प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाएं प्रारंभ कराई जाए।
ज्ञापन में बताया गया है, कि वर्तमान में कॉलेज में सीमित शाखाओं के कारण अधोसंरचना का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है तथा छात्रों को उच्च शिक्षा एवं परीक्षा हेतु अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक एवं मानसिक बोझ बढ़ता है। समिति ने मांग की है कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं परीक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराकर छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाया जाए, जिससे जिले के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिले। शहडोल जिले में विभिन्न प्रतियोगी एवं शासकीय परीक्षाओं हेतु परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग भी की गई।
इन्होंने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपते समय वर्षा योग एवं समाज सेवा समिति शहडोल की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा तनेजा, जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, समाजसेवी उषा खटीक, कल्पना सोनी, वैशाली रोहरा, सरोज चौधरी, सोनम श्रीवास्तव और सुनीता वर्मा साहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


0 Comments