मोहम्मद सईद
शहडोल 1 मई। रेलवे मजदूर कांग्रेस शहडोल के कार्यालय में गत दिवस कैडर मीटिंग आयोजित हुई। कैडर मीटिंग सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री ने कहा कि रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर का संकल्प है कि हमारे मेहनत कश रेलवे कर्मचारियों को उनकी मेहनत का जायज हक मिले। उन्होंने कहा कि इसलिए रनिंग स्टॉफ, सीसीटीएस, इलेक्ट्रिक लोको शेड स्टॉफ व अन्य विभागों के कर्मचारियों को 08 पे कमीशन लाभ दिलाने हेतु 31 दिसंबर 2025 के पूर्व प्रमोशन दिलाया गया। प्रमोशन प्रक्रिया को त्वरित लागू कराने में बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डॉ. अंशुमन मिश्रा, सीनियर डीओपी बिलासपुर शशांक कोष्टा और संवेदनशील अधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा।
मंडल समन्वयक श्री अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि मजदूर कांग्रेस बिलासपुर का कर्तव्य है, कि सभी को प्रमोशन मिले।
ऐतिहासिक निर्णय कराए-राव
कैडर मीटिंग सभा की अध्यक्षता कर रहे जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने कहा कि बिलासपुर रेल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य में कार्यरत रेल कर्मचारियों को रिडिपलाईमेट के नियम के तहत सभी को ऑप्शन का अवसर 02 साल के संघर्ष बाद दिलाया गया है। श्री राव ने कहा कि मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में ट्रैक मेंटेनर पेट्रोलिंग बीट 16 किलोमीटर को 12 किलोमीटर का ऐतिहासिक निर्णय कराने के साथ ही साइकिल एलाउंस का आदेश भी दिलाया गया है।
इन्होंने भी किया संबोधित
कैडर मीटिंग को संबोधित करते हुए मजदूर कांग्रेस शाखा शहडोल के सचिव बालकृष्ण बंगारी, शाखा उपाध्यक्ष सी एन सिंह, पेंड्रारोड शाखा सचिव एन हेमंत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंह और युवा नेता अनुराग तिवारी ने कहा मजदूर कांग्रेस समस्त रेल कर्मचारियों के आवासों, बिजली, पानी, रोड चिल्ड्रेन पार्क आदि जैसे विकास कार्यों को करा रही है। बैठक का संचालन शहडोल शाखा के सहायक सचिव के डी मिश्रा ने किया।



0 Comments