मोहम्मद सईद
शहडोल 11 मई। हमारा गांव संगठन मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गत दिवस ब्लॉक बुढ़ार के मोती गार्डन में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में हमारा गांव संगठन के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने संगठन के रीति-नीति की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के संविधान का कढ़ाई से पालन करना होगा। श्री धुर्वे ने संगठन के विस्तार के लिए रोडमेप भी दिया। द्वितीय सत्र में सदस्य रवि जी ने संगठन के प्रथम उद्देश्य शासकीय योजना-हमारा अधिकार को विस्तार से बताया और कहा भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की समस्त योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले और वह भी निःशुल्क मिले।
संस्कृति को जीवित रखना है
द्वितीय सत्र में प्रदेश संस्कृति एवं रीति रिवाज प्रमुख महादेव बारस्कर ने आदिवासी समुदाय के संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी है समाज के संस्कृति को जीवित रखना। प्रदेश अध्यक्ष एवं आरटीआई प्रमुख जितेंद्र सिंह मरकाम ने समाज के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज के बदलते हुए परिवेश में आदिवासी समाज अपनी परंपरा भूलता जा रहा है, जिसका आगामी परिणाम ठीक नहीं होगा। उमरिया जिले में आवास घोटाले पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की। 
निंदा प्रस्ताव पारित किया
समापन सत्र में रवि जी एवं दुर्गेश धुर्वे ने नर्मदापुरम जिले के वन विभाग के एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के द्वारा दो आदिवासियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ ही प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया।
इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारी
बैठक में नवीन दायित्व की भी घोषणा की गई जिसमें जितेंद्र सिंह मरकाम उमरिया को प्रदेश अध्यक्ष, सूर्यपाल सिंह आर्मो को जिला अध्यक्ष उमरिया, करन चढ़ोकर को कार्यकारी अध्यक्ष बैतूल, पवन धुर्वे जिला मीडिया प्रभारी बैतूल, प्रमोद धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष तामीया, शैल भारती अध्यक्ष हर्राई, टिका परस्ते ब्लॉक संयोजक शाहपुरा, भारत सिंह मरावी अध्यक्ष शाहपुरा, हीरा धुर्वे ब्लॉक आरटीआई प्रमुख, रघुवीर परस्ते ब्लॉक संस्कृति एवं रीति रिवाज प्रमुख, सुरेंद्र सिंह मशराम ब्लॉक कोषाध्यक्ष पाली, समहारु सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गोहपारू , रामकिशोर सिंह ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ार और गेंदालाल सिंह मरावी आरटीआई प्रमुख बुढ़ार को दायित्व सौंपा गया है।
यह भी रहे उपस्थित
उक्त बैठक में प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे प्रदेश, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश संस्कृति एवं रीति रिवाज प्रमुख महादेव बारस्कर, योजना प्रमुख शिवकुमार कुंजाम, प्रदेश मीडिया प्रमुख विकास सेलुकर सहित जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments