मोहम्मद सईद
शहडोल 11 मई। जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरतोरा में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन गत दिवस जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय सिंह मरावी ने किया। इस विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय सिंह मरावी ने कहा कि ग्राम खरतोरा में 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या के साथ ही बिजली की अन्य दिक्कतों से भी निजात मिल जाएगी। 
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभी इस क्षेत्र में निगवानी उपकेंद्र से विद्युत प्रदाय की जा रही है, जो 182 किलोमीटर लंबा है। अत्यधिक लंबाई के कारण इस फीडर पर ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी।
कार्यपालन अभियंता श्री गुप्ता ने बताया कि इस उप केंद्र के शुरू होने से निगवानी फीडर को विभाजित कर तीन नए 11 केव्ही फीडर निर्मित किए गए हैं। झींक बिजुरी, बिलटुकुरी एवं गोडिनबूडा का निर्माण 11 केव्ही लाइन विस्तार कर किया जावेगा। इससे बिजली की आपूर्ति का भार संतुलित होगा और फाल्ट होने पर उसे सुधारना आसान होगा।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
भूमि पूजन कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता जेएस नंदा, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के केशवाही मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन, महामंत्री मोहम्मद महजाद, जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह, सरपंच खरतोरा श्रीमती उषा सिंह, सहायक अभियंता आकाश राज, सुभाष सेन और श्याम धर मिश्रा आदि भी उपस्थिति रहे।
0 Comments