शहडोल 15 जून। भारतीय रेल के 12 लाख रेल कर्मचारियों की मजबूत आवाज, रेलवे कर्मचारियों के हितों को नियमों जानने वाले और एन एफ आई आर नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर एम राघवैया का 92 वां जन्मदिन भारतीय रेल के समस्त जोनों में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। एन एफ आई आर के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव व रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने संयुक्त रूप से बताया की मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के निर्देश व बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष व उपमंडल समन्वयक बिलासपुर रवि धल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर एम राघवैया का जन्म दिन मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के प्रेम रुम में जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन के मुख्य अतिथि में केक काटकर व मिठाई बांटकर मनाया गया। इस अवसर बिलासपुर मजदूर कांग्रेस शाखा के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के केन्द्रीय पदाधिकारी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष साई किरण, जी एस आईच, शुभम उपाध्याय, शाखा सचिव राना नंदी, पवन उइके, लोकनाथ पटेल, करंजी शाखा अध्यक्ष मनीलाल राजवाड़े और सी श्रीनिवासराव गब्बर आदि उपस्थित रहे।


0 Comments