मोहम्मद सईद
शहडोल 1 जुलाई। रोटरी क्लब शहडोल द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ डॉक्टरों का मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस मौके पर रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष अमित गुप्ता(बंटी) ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, अनुभव एवं निस्वार्थ सेवा भाव से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं समाज में उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शहडोल की टीम ने डॉ. एस. सी. त्रिपाठी, डॉ. पी. ठारवानी, डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. टी. एन. चतुर्वेदी, डॉ. मित्तल, डॉ. उमेश नामदेव, डॉ. सुधा नामदेव, डॉ संपूर्णानंद दुबे, डॉ. सावित्री थारवानी, डॉ. श्रीकांत चौरसिया, डॉ अवतार जयसिंघानी, डॉ सतीश और डॉ. श्रुति सिंह जोधावत का भी सम्मान किया।
वहीं सीए डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट दलजीत सिंह अरोरा और अमित बजाज का भी मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए सीए डे की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष अमित गुप्ता (बंटी), श्रीमती मेघा गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय दुबे, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, अजय बिजरा, प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र नामदेव अनिल मोर, डॉ. निकिता सोनी और अमित गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


0 Comments