Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

मोहम्मद सईद 

शहडोल 26 अगस्त। जिले में अवैध खनन, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम रैयकरा स्थित समधीन नदी घाट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रैयकरा स्थित समधीन नदी घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ब्यौहारी अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके से जब्त कीं। जब्त वाहनों को थाना ब्यौहारी लाकर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित 7 आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये वाहन हुए जब्त

पुलिस ने जो वाहन पकड़े हैं उनमें न्यू सोल्ड स्वराज ट्रैक्टर, नीला रंग, अमित कुमार चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष। स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-4333—उदय शंकर चतुर्वेदी,  उम्र 39 वर्ष। स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-4957—हरिओम कुमार सेन, उम्र 28 वर्ष। न्यू सोल्ड स्वराज ट्रैक्टर—आशुतोष सिंह, उम्र 25 वर्ष। महिंद्रा युवो ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-3064—अमित पाठक, उम्र 31 वर्ष। जॉन डियर ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-0438—शेषमणि पाठक, पावर ट्रैक ट्रैक्टर— रामकलेश पाठक, उम्र 42 वर्ष। पुलिस ने बताया कि वाहन पर MP18-AB-8232 क्रमांक अंकित है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन व 
एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अनिल सिंह, बिलाल खान, आरक्षक विवेक सूर्या, ऋषभ शुक्ला, अभिषेक तिवारी, पंकज मेहरा, सुजीत सिंह और दीपक रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध रेत कारोबारियों में मचा हड़कंप

ब्यौहारी क्षेत्र में एक साथ 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जब्ती की कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है, कि नदी घाटों पर अवैध खनन को लेकर अब निगरानी और कार्रवाई दोनों को और तेज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments