मोहम्मद सईद
शहडोल 10 अक्टूबर। त्योहारों के उल्लास को दोगुना करने और ग्राहकों को खरीदारी का खास अवसर देने के लिए संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम, शहडोल द्वारा एक माह तक विशेष फेस्टिवल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि से लेकर दीपोत्सव तक चलने वाले इस उत्सव में दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नकद छूट के साथ दो विशेष उपहार और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। शोरूम प्रबंधन की इस विशेष पहल से त्योहारों के दौरान टीवीएस वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा।
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि रविवार, 11 अक्टूबर से 11 नवंबर तक फेस्टिवल उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शोरूम से कोई भी दोपहिया वाहन खरीदने पर ग्राहकों को 2,100 रुपए की नकद छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मात्र 1,000 रुपए से वाहन की बुकिंग कराने पर एक विशेष उपहार और वाहन की डिलीवरी के समय एक अन्य निश्चित उपहार दिया जाएगा। इस तरह ग्राहकों को खरीदारी के साथ दो उपहार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
स्कूटर, फ्रिज, एलईडी टीवी समेत कई इनाम जीतने का मौका
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि फेस्टिवल उत्सव को और भी खास बनाने के लिए ग्राहकों के लिए स्क्रैच कार्ड योजना भी रखी गई है। उत्सव के दौरान प्रत्येक ग्राहक को स्क्रैच कार्ड दिया जाएगा। कार्ड के माध्यम से निश्चित उपहार प्राप्त करने के साथ ही भाग्यशाली ग्राहकों को कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। इन पुरस्कारों में स्कूटर, फ्रिज, मोबाइल फोन, घड़ी, मिक्सर ग्राइंडर, वॉटर प्यूरीफायर, एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोवेव ओवन सहित अनेक घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
त्योहार के रंग में सजा शोरूम
फेस्टिवल उत्सव के मद्देनजर बुढ़ार रोड स्थित मनोज टीवीएस शोरूम को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शोरूम में ग्राहकों के स्वागत और उन्हें विभिन्न मॉडलों की जानकारी देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार टीवीएस के दोपहिया वाहनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कम राशि और कम दस्तावेजों
में फाइनेंस की सुविधा
शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को वाहन खरीदने के बाद भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शोरूम में कम राशि और कम दस्तावेजों के साथ फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी सुविधानुसार वाहन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, वाहन की खरीद के बाद अत्याधुनिक सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सर्विस सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने ग्राहकों से अपील की है, कि वे त्योहारों के इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और अपनी पसंद का टीवीएस दोपहिया वाहन समय रहते बुक कराएं।


0 Comments