मोहम्मद सईद
शहडोल 20 अगस्त। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। जारी सूची में निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल के तहत धनपुरी, जैतपुर, ब्यौहारी, देवलोंद, बुढार, महिला थाना और कंट्रोल रूम की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
नवीन तबादला सूची में निरीक्षक खेम सिंह पंद्रों थाना प्रभारी धनपुरी को थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक मोहम्मद समीर रक्षित केन्द्र को थाना प्रभारी जैतपुर, निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी को थाना प्रभारी देवलोंद, निरीक्षक विनय सिंह गहरवार
थाना प्रभारी बुढार को थाना प्रभारी धनपुरी,
निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल थाना प्रभारी यातायात को थाना प्रभारी बुढार, निरीक्षक अभिलाष मिश्रा रक्षित केन्द्र शहडोल को थाना प्रभारी ब्यौहारी,
निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा थाना प्रभारी जैतपुर को महिला थाना प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी रक्षित केन्द्र शहडोल को थाना प्रभारी सिंहपुर, निरीक्षक राम कुमार ग्याकवाल
महिला थाना प्रभारी को प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल बनाया गया है।
इसी तरह उप निरीक्षक दिलीप सिंह
थाना प्रभारी देवलोंद को थाना कोतवाली,
उप निरीक्षक आशीष झारिया को थाना प्रभारी सिंहपुर को थाना सोहागपुर, उप निरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी रक्षित केन्द्र को थाना कोतवाली, उप निरीक्षक मोहितलाल सोनवानी रक्षित केन्द्र को थाना कोतवाली,
उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी थाना कोतवाली को थाना ब्यौहारी और उप निरीक्षक सुरेश कुमार रेदास थाना ब्यौहारी को थाना सोहागपुर भेजा गया है। इस फेरबदल का असर जिले के महत्वपूर्ण थानों पर देखने को मिलेगा। धनपुरी, जैतपुर, ब्यौहारी, देवलोंद और बुढार जैसे प्रमुख थाना क्षेत्रों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव के जरिए थाना स्तर पर पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने, कानून-व्यवस्था की निगरानी मजबूत करने तथा अधिकारियों की कार्यक्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया है।

0 Comments