मोहम्मद सईद
शहडोल 24 अगस्त। आगामी पर्व ईद-उल-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, कजलियां एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर निरीक्षक ब्रज किशोर गर्ग एवं नगर परिषद मानपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रचियिता अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान नगर एवं क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने-अपने पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। सभी पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह रहे मौजूद

0 Comments