Ticker

6/recent/ticker-posts

जैव विविधता के महत्व, उपयोग और उसके संरक्षण की दी जानकारी

मोहम्मद सईद

शहडोल 22 मई। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर वनमण्डल उत्तर शहडोल के वन परिक्षेत्रों अमझोर, जयसिंहनगर, गोदावल, ब्यौहारी पूर्व और पश्चिम में जैव विविधता कल, आज और कल विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में आस-पास के क्षेत्र में 50 से 70 सालों में क्या-क्या परिवर्तन आया, इस विषय पर चर्चा की गई। साथ ही जैव विविधता के महत्व, उसका उपयोग एवं ग्रामीणों को उसके क्या-क्या लाभ है, इसके बारे में बताया गया और उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल अजय कुमार पाण्डेय एवं वन मण्डलाधिकारी उत्तर शहडोल सुश्री तरूणा वर्मा के निर्देशन में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर वन मण्डल उत्तर शहडोल अन्तर्गत उप वन मण्डलाधिकारी ब्यौहारी रेशम सिंह धुर्वे  और उप वन मण्डलाधिकारी जयसिंहनगर मुकुल सिंह ठाकुर के प्रयास से वन परिक्षेत्रों अमझोर, जयसिंहनगर, गोदावल, पूर्व ब्यौहारी एवं पश्चिम।ब्यौहारी में जैव विविधता कल आज और कल विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। वन परिक्षेत्र अमझोर अन्तर्गत सीधी परिक्षेत्र सहायक परिसर में जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन उप वन मण्डलाधिकारी जयसिंहनगर मुकुल सिंह ठाकुर एवं वन परिक्षेत्राधिकारी अमझोर की उपस्थिति में किया गया। उपस्थित लोगों को जैव विविधता के महत्व में बताया गया। जैव विविधता अधिनियम के अन्तर्गत पंजीयन भी करवानें हेतु निर्देशित किया गया। लोगो द्वारा बताया गया कि वनों की अवैध कटाई में कमी से वनों में जैव विविधता बढ़ी है। वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के बीट जयसिंहनगर के कक्ष क्रमांक पी. एफ. 412 में जैव विविधता दिवस पर ग्रामीण-स्थानीय लोगो के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में 75 लोग उपस्थित हुए। जैव विविधता के महत्व को बताया गया। परिचर्चा के दौरान जंगलों का महत्व, वन्यप्राणी विचरण के सम्बन्ध में आवश्यक सावधानियॉ एवं अवैध।कटाई से नुकसानी के सम्बन्ध में लोगो को बताया गया कि वनों की अवैध कटाई में कमी से वनों में जैव विविधता बढ़ी है। लोगो द्वारा गॉव में सड़क बनवानें एवं पानी की व्यवस्था करनें हेतु बताया गया। 

वन परिक्षेत्र गोदावल अंतर्गत ग्राम सिमौढ में वृक्षारोपण कर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन परिक्षेत्राधिकारी गोदावल द्वारा जैव विविधता संरक्षण के बारे में बताया व समझाया गया। वन परिक्षेत्र पूर्व ब्यौहारी अन्तर्गत जैव विविधता दिवस के अवसर पर पंचायत भवन अनहरा में वृक्षारोपण।का आयोजन किया गया, जैव विविधता के संबंध में जागरूकता के लिए बैठक ली गई। बैठक में सरपंच सचिव।राजस्व विभाग, वन धन केन्द्र से सम्बन्धित लोग और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी अन्तर्गत ग्राम खैरा में  सरपंच खैरा द्वारा।वृक्षारोपण कर मौजूद स्टाफ ग्रामीण जन व स्कूली बच्चों को कल आज और कल विषय पर बताया गया। परिचर्चा में वनों में पाई जानें वाली औषधियों एवं अन्य लघुवनोपज के विषय में परिचर्चा की गई, जिसमें वर्तमान।समय में वनों में पाई जानें वाली औषधी /लघुवनोपज की मात्रात्मक वृद्धि हुई है। वनों में जैव विविधता के प्रकार / घनत्व।विषय पर परिचर्चा की गई। 

पंजीयन कराना आवश्यक

लघु वनोपज का व्यापार करनें वाले व्यापारियों का जैव विविधता पंजीयन वर्तमान स्थिति एवं पंजीयन की प्रक्रिया के विषय में परिचर्चा की गई। ग्रामीणों को यह बताया गया कि जैव विविधता अधिनियम में व्यापारियों का पंजीयन कराना अति आवश्यक है, क्योकि जो वन सम्पदा है, वह वहाँ के रहने वाले स्थानीय व्यक्तियों की है, और उन्हीं लागो को उसका लाभ मिलना चाहिए, जो उसको इतनों सालों तक बचा कर रखे है, तथा स्थानीय ग्रामीणजनों को यह भी बताया गया कि जिन व्यापारियों का पंजीयन है, उन्हीं व्यापारियों को लघुवनोंपज दी जाय। इस हेतु व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया कि, व्यापारी अपना पंजीयन करा लेवे तथा ग्रमीणों को यह भी समझाईस दी गई कि यदि कोई व्यापारी बिना पंजीयन के लघुवनोपज की खरीदी करता है, तो वन विभाग को सूचित करें। यदि बिना पंजीयन के लघु वनोपज का संग्रहण किया जावेगा तो व्यापारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। मानव वन्य प्राणी संघर्ष एवं उनसे बचाव पर भी ग्रामीणजनों से व्यापक चर्चा की गई तथा उनके बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।


Post a Comment

0 Comments