Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा शहडोल के अजय अध्यक्ष व विजय सचिव निर्वाचित

मोहम्मद सईद

शहडोल 20 मई। शहडोल में भारत विकास परिषद की नवीन शाखा का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव विजय दुबे और कोषाध्यक्ष अजय शर्मा निर्वाचित हुए हैं। दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। शहडोल में गत दिवस आयोजित गरिमा मय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश महिला वित्त विकास निगम की पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव राजेश्वर उदानिया के साथ रीवा से पधारे भारत विकास परिषद के प्रांतीय संस्कार प्रमुख सुरेश कुमार बिश्नोई ने मंच को सुशोभित किया।  

लक्ष्य प्राप्त करेगी नई इकाई-चपरा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए अमिता चपरा ने विश्वास जताया की परिषद की नई इकाई अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी तथा समाज में राष्ट्र प्रेम की भावना को दृढ़ करते हुए सेवा के पथ पर चलेगी। उन्होंने परिषद के अखिल भारतीय स्तर पर स्थापना के परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद अपने कार्यों से देश की एकता को सुदृढ़ करती है। यह विद्यालयीन छात्रों में संस्कार के भाव जागृत कर उन्हें अच्छा नागरिक बनने में मदद करती है।  उन्होंने जोर देकर कहा की हमें अच्छे कार्यों के साथ-साथ आपस में अच्छा संवाद भी करते रहना आवश्यक है तभी संपर्क का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि राजेश्वर उदानिया ने अपने रेडक्रॉस सचिव के समय के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में समाज सेवा के लिए समय निकालना चाहिए। इसी माध्यम से आप अपने जीवन को संतोषपूर्वक जी सकते हैं। 

शपथ अधिकारी सुरेश कुमार बिश्नोई ने परिषद के कार्यकलापों की चर्चा की तथा नई शाखा को परिषद  के  संचालन के लिए  विभिन्न कार्यक्रमों को सरलता से आयोजित करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा की विंध्य प्रांत में शहडोल एक मात्र नगर है जहां परिषद की दो शाखाएं शुरू हुई है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सचिव विजय दुबे ने विश्वास व्यक्त किया कि परिषद सेवा के नए आयाम के नए प्रतिमान आगामी वर्षों में स्थापित करेगी। उन्होंने उपस्थिति और समर्थन हेतु सभी के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया। मंचीय सहयोग अतुल्या जौहरी, हिमांशी गुप्ता, आर्जव और कृष का रहा।

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

कार्यक्रम में नगर में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। सम्मान से अभिभूत सैनिक कल्याण के अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने अपना ओजपूर्ण भाषण दिया तथा कहा कि भारत विकास परिषद ने आज न केवल यहां उपस्थित पूर्व सैनिकों का सम्मान किया है बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी बहादुर सैनिकों का सम्मान इस आयोजन से हुआ है ।

भूतपूर्व सैनिक जिनका कार्यक्रम में सम्मान किया गया उनमें जे पी गुप्ता  एजुकेशन इंस्ट्रक्टर आर्मी एजुकेशन कोर, नायब सुबेदार एईसी गोपाल कृष्ण तिवारी, सुबेदार एएमसी विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, हवलदार एएमसी जगदीश प्रसाद पटेल और सुबेदार सिग्नल मोहन प्रसाद वर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र गुप्ता ने किया। समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती राखी शर्मा, श्रीलेखा जौहरी, अबीर, माधुरी श्रीवास्तव, भारती गुप्ता, द्वारिका कटारे, रेणु त्रिवेदी, मंजू लता जैन, रिंकी दुबे, माया गुप्ता, मंजू गुप्ता, क्षमा मिश्रा, सोनिका गुप्ता, गिरीश ताम्रकार की भी उपस्थिति रही।



नवीन शाखा में ये हैं पदाधिकारी 

संरक्षक मंडल अरुण त्रिवेदी, विजय जैन ,अशोक सराफ, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता-संपर्क, मनीष चंद्र गुप्त-संस्कार, नीति सिंघल-पर्यावरण, अशोक मोर -सेवा और श्रीजा गुप्ता-महिला सहभागिता, सहसचिव अखिलेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नन्द किशोर केडिया, बबीता मोर, सचिन गुप्ता, संदीप तिवारी और कमलेश अग्रवाल। पदाधिकारियों के अतिरिक्त एसएस. जौहरी, रवींद्र गुप्ता, श्रीमती बबिता मोर, रवि नेमा, नीरज गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार सोनी, अनिल निगम, राजेश सोनी, वीरेंद्र सिंह, सूरज गुप्ता, दीपक केशरवानी, गौरव मिश्रा, राजिंदर भाटिया, विजय गुप्ता और अनिल दीक्षित सदस्यों ने सदस्यता ली। 







Post a Comment

0 Comments