Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या कर देश में लगाया था आपातकाल-अमिता चपरा


मोहम्मद सईद 
शहडोल 24 जून। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, की 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का लोकसभा निर्वाचन इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त करते हुए उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। लेकिन क्रूरता पूर्वक आचरण करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या कर देश में आपातकाल लगा दिया था। जिसके अंतर्गत संपूर्ण विपक्ष को बिना किसी कारण जेल में बंद कर दिया गया था। लोकतांत्रिक रूप से आपातकाल का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी छात्रों, पत्रकारों और आम जनता को जेल में अकारण बंद कर दिया गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चपरा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कैबिनेट को विश्वास में नहीं लिया, आधी रात को राष्ट्रपति से चुपचाप आपातकाल लागू करवाया। कांग्रेस की संस्कृति रही है, परिवार पहले और संविधान बाद में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने संविधान की प्रतियां तो खूब लहराई, लेकिन उसकी आत्मा को रौंदने में वे सबसे आगे रहते हैं। 

संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन 

भारतीय जनता पार्टी के आपातकाल कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश जगवानी ने बताया कि 25 जून को आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय के 50 वें वर्ष में भारत के महान लोकतंत्र के संरक्षण व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री जगवानी ने बताया कि अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल के काले अध्याय को लेकर दोपहर 11:30 संस्मरण प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आपातकाल के समय अपना महत्वपूर्ण योगदान जीवन समर्पित करने वाले लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदियो का शाल व श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments