मोहम्मद सईद
शहडोल 26 जुलाई। पटेल नगर स्थित ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल कैंपस में संचालित बाल वाटिका प्ले स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में ऐसी शिक्षा दी जाती है, कि उन्हें किसी तरह का कोई बोझ महसूस नहीं हो। यहां 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खेल के बीच घर जैसा पढ़ाई का माहौल मिलता है। बाल वाटिका प्ले स्कूल की हेड मास्टर श्रीमती विनीता सिंह ने बताया कि यह प्ले स्कूल पिछले 19 वर्षों से संचालित है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल में कलर फुल क्लास रूम और एलसीडी प्रोजेक्टर के साथ ही एक्टिविटी रूम है। प्ले स्कूल के संबंध में उन्होंने बताया कि परिसर में बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित छोटा स्विमिंग पूल है। इसमें पानी के बीच बच्चों को गेंद दे दी जाती है, ताकि बच्चे पानी में गेंद के साथ खेल कर आनंद उठा सकें। और उनके अंदर से पानी के डर को भी खत्म किया जा सके। प्ले स्कूल में एक स्थान पर रेत एकत्र कर रखी गई है और बच्चों के लिए रेत में बैठकर प्राकृतिक खेल खेलने की भी सुविधा उपलब्ध है।
हेड मास्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि बच्चों को फल की जानकारी देने के लिए स्कूल में कृतिम फल उपलब्ध हैं, लेकिन बाजार से फल लाकर उन्हें न सिर्फ फल की विशेषताएं बताई जाती हैं, बल्कि फल खिलाकर उसके टेस्ट का भी एहसास कराया जाता है। प्ले स्कूल में महापुरुषों की जयंती भी विशेष तरीके से मनाई जाती है। बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप भी होती है। बच्चों के लिए यहां फिसल पट्टी और झूला सहित आउटडोर और इण्डोर खेल भी उपलब्ध हैं। बाल वाटिका प्ले स्कूल की शिक्षक आशिया, संध्या रोहरा, हर्षिता तिवारी, भूमिका सिंह द्वारा बच्चों को ऑन लाइन खेल और पढ़ाई से अवगत कराया जाता है।
ज्ञानोदय स्कूल के संचालक अजय सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि बाल वाटिका प्ले स्कूल में बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। संचालक श्री सिंह ने बताया कि प्ले स्कूल में कई तरह की कल्चरल और खेल गतिविधियां होती हैं। बच्चों को हरियाली के बारे में बताने के लिए के लिए उन्हें घास और पेड़ पौधा से अवगत करा जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच रेन डे का भी खास आयोजन होता है। संचालक श्री सिंह ने यह भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाता है।



0 Comments