Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस अध्यक्ष का मानपुर में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

मोहम्मद सईद

शहडोल 31 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष इंजी.विजय कोल के गत दिवस मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  सिकुड़ी मोड़ में बड़े गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सिगड़ी मोड से डीजे और पटाखों की गड़गड़ाहट के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर जिला अध्यक्ष के प्रथम स्वागत रैली में जय कांग्रेस-विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए नगर के बस स्टैंड बाजार से होते हुए गौतमान टोला में विराजमान हनुमान जी महाराज के मंदिर के पास सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा। जिला अध्यक्ष विजय कोल ने हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात पुरानी पंचायत स्थित गांधी प्रतिमां में पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम का गायन कर बापू को याद किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष श्री कोल मानपुर के बरसाना गार्डन कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पहुंचे। जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सहप्रभारी नीरज सिंह बघेल का मार्ल्यपण  कर स्वागत किया। ब्लॉक संगठन मंत्री विजय गौतम ने अपने साथियों सहित जिला अध्यक्ष श्री कोल को बाबा साहब द्वारा लिखी संविधान उद्देशिका भेट की। 

समर्पित भाव से करूंगा कार्य-विजय कोल

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष विजय कोल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हम सभी से बड़ा है, इसलिए मैं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से पार्टी का काम करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं को महत्व और  स्थान दिया जाएगा और मैं जननायक राहुल गांधी के अनुरूप संगठन को चलाने का प्रयास करूंगा। स्वागत भाषण पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम ने दिया। सह प्रभारी नीरज सिंह बघेल, ओमकार सिंह बबलू, जानकी मिश्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह विजय सिंह, रामगोपाल दहिया, खालिक अंसारी, ज्ञानप्रकाश पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, पी डी प्रभाकर, नीतीश ओझा, रवि सेन और सीताराम चौधरी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन विकास गुप्ता ने किया, जबकि संगठन मंत्री विजय गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंबिका प्यासी, के के प्यासी, शिव कुमार मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी, कुशलेंद्र तिवारी, सुरेंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह, रतिभान सिंह, असलम शेर और लाल भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments