Ticker

6/recent/ticker-posts

विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

मोहम्मद सईद

शहडोल 15 दिसंबर। जरूरतमंद मरीजों को रक्त के लिए परेशानी न उठानी पड़े इस बात को दृष्टिगत रखते हुए विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय बाबूलाल गुप्ता की पुण्यतिथि में आयोजित इस शिविर में कुल 10 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। शासकीय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट के प्रभारी डॉक्टर शमीम अहमद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर शमीम अंसारी और विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. हरीश गुप्ता ने सर्वप्रथम रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान क्यों और किसके लिए करना चाहिए।

इन्होंने किया रक्तदान

कॉलेज के संचालक डॉक्टर गुप्ता ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इसके बाद कॉलेज की छात्रा नेहा प्रजापति, गायत्री अहिरवार, अदिति चौहान, आदित्य केवट, सुचिता प्रजापति, ओमेगा मरावी, दिशा सिंह और कॉलेज की स्टॉफ श्रीमती शिवानी सिंह राजपूत ने रक्तदान किया।

यह भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बीबीओ सुजॉय खुर्शआल, रामप्रसाद, राजकुमार, हीरालाल, श्यामला राव, एचडीएफसी बैंक से क्षमा ओझा, अभय पांडे, कॉलेज के प्रोफेसर डॉ कपिल गुप्ता, डॉक्टर नम्रता पटेल, राज किशोर दुबे, मनीष गुप्ता, उमेश सोंधिया, सरिता जायसवाल, प्रीति विश्वकर्मा, अंगद कुशवाहा, सुधा राठौड़, हर्षित मिश्रा, प्रियंका तिवारी और आरती राठौर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments