Ticker

6/recent/ticker-posts

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

मोहम्मद सईद

बिलासपुर 5 जनवरी। रेल सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं दूरदर्शी योगदान के लिए वर्ष 2025 के “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह (आईआरटीएस) को चयनित किया गया है। रेल मंत्री द्वारा शुक्रवार, 09 जनवरी को यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एवं एक्सपो सेंटर-IICC), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में श्री सिंह को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

इसलिए हो रहे सम्मानित

नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान यात्री सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार, डिजिटल एवं पारदर्शी टिकटिंग प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व संरक्षण, सुरक्षा और आकलन से संबंधित विभिन्न एप्लिकेशनों के विकास, साथ ही गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue-NFR) में उल्लेखनीय एवं अभूतपूर्व वृद्धि सुनिश्चित करने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण, प्रभावशाली एवं नवाचारी भूमिका के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए अपने सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों के निरंतर सहयोग, परिश्रम एवं समर्पण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments