Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध उत्खनन और अवैध पैकारी पर भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

मोहम्मद सईद

शहडोल 24 फरवरी। शहडोल संभाग अंतर्गत उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और अवैध शराब पैकारी पर रोक लगाने को लेकर भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदिया पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने उल्लेख किया है, कि चंदिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरभार एवं झाला तथा कर्चुलिया घाट से बाबा महाकाल मिनरल्स द्वारा रात-दिन रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। उन्होंने यह उल्लेख भी किया है, कि शराब ठेकेदार मेसर्स महाकाल लिकर्स के द्वारा चंदिया में अवैध रूप से आबकारी नियम के विरुद्ध आबादी क्षेत्र एवं नेशनल हाईवे के 500 मीटर दुरी पर होना चाहिए जो एक दुकान गाँधी चौक पर एवं दूसरी दुकान तहसीली के पास हाईवे से लगी हुई है। साथ ही ठेकेदार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध पैकारी चलाई जा रही है। इन दोनों ठेकेदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का यह भी कहना है, कि उन्होंने इस संबंध में 17 फरवरी को कलेक्टर उमरिया, आबकारी विभाग व खनिज विभाग उमरिया के समक्ष की थी परन्तु इस संबंध में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

ग्रामीण कर चुके हैं धरना-प्रदर्शन

यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि बाबा महाकाल मिनरल्स द्वारा मानपुर क्षेत्र के अमिलिया घाट, मोहबला घाट और हलफल नदी में भारी मशीनों से लगातार रेत उत्खनन किया जा रहा है, जिसे लेकर नदी बचाओ आंदोलन के बैनर तले ग्रामीणों ग्रामीणों द्वारा आंदोलन भी किया गया था। धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन जिला प्रशासन ने आंदोलनों को खत्म कराने के लिए जांच के आश्वासन तो दिए, पर अब तक अवैध उत्खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Post a Comment

0 Comments